बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: गलियों में हुई आरोपित की जवानों के साथ पकड़म-पकड़ाई 10 मिनट बाद स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया फोटो : पुलिस कैदी-लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड के पास रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस के जवान रविवार को शराब मामले के एक आरोपित को ई-रिक्शा से लेकर जा रहे थे। अचानक हथकड़ी सरकाकर आरोपित रिक्शा से कूद गया और भागने लगा।

पुलिस और स्थानीय लोगों का सहयोग 10-15 मिनट तक जवानों और आरोपित के बीच गलियों में पकड़म-पकड़ाई का खेल चलता रहा। आखिरकार जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ के पास ट्रेन से शराब लेकर आ रहे इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोनवा गांव निवासी अखिलेश कुमार को पकड़ा गया था। वह रेलवे में वेंडर का काम करता ह...