बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब जिले के लोगों को आयुष्मान कार्ड पर हड्डी से जुड़ी बीमारियों का इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भरावपर के हड्डी अस्पताल को आयुष्मान योजना से संबद्धता मिल गयी है। जल्द ही यहां इलाज शुरू किया जाएगा। सोमवार को डॉ. चंदेश्वर प्रसाद ने अस्पताल में बने एक नये वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पर जिले के लोग पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से संबद्धता मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इसका मतलब है कि यहां की व्यवस्था, मानकों पर खरी उतरी है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गंभीर मरीजों की होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन निगरानी यहां हड्डी से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है। मरीजों का अत्याधुनि...