Biharsharif News: सड़क पर लगा गलत बोर्ड, राहगीर हो रहे भ्रमित
बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: सड़क पर लगा गलत बोर्ड, राहगीर हो रहे भ्रमित फोटो : सरमेरा बोर्ड : सरमेरा बाजार के पास लगा एसएच किनारे लगा बोर्ड। सरमेरा, निज संवाददाता। बिहटा सरमेरा एसएच 78 पथ में बाजार के पास दूरी संबंधित गलत बोर्ड लगा हुआ है। इससे राहगीर भ्रमित हो रहे हैं। सरमेरा से शेखपुरा की दूरी 25 किलोमीटर है, जबकि बोर्ड पर 10 किलोमीटर लिखा हुआ है। इसी तरह से सरमेरा बरबीघा की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, जबकि बोर्ड पर 100 किलोमीटर लिखा गया है। मुख्या पार्षद सन्नी कुमार ने एनएच व जिला स्तरीय अधिकारियों से बोर्ड को सही करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.