Biharsharif News: स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। मेदांता अस्पताल व शंकर ज्योति अस्पताल पटना के सहयोग से सोमवार को प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय मखदुमपुर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और नेत्र की जांच कराई। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने हृदय एवं नेत्र रोगों से बचाव और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शिविर में मेदांता अस्पताल की टीम से डॉ. एसएस पांडे, प्रकाश कुमार, हीरा परवीन, आशीष पांडे समेत स्वास्थ्यकर्मी तथा शंकर ज्योति अस्पताल की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.