Biharsharif News: स्वच्छता ही सेवा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने दिखाया हुनर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: राजगीर, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा के 16 बच्चों ने गांधी जयंती पर नेचर सफारी कैंप में आयोजित निबंध प्रतियोगिता व स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। निबंध में संगम कुमारी प्रथम, सुप्रिया भारती द्वितीय और सैयद समीउन्नेसा तृतीय रहीं। स्वच्छता गतिविधियों में अंशुमन प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और हैप्पी कुमारी तृतीय रहीं। वन क्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रद्युम्न कुमार मौजूद रहे। बच्चों ने ग्लास ब्रिज का भी भ्रमण किया। प्राचार्य विवेक किशोर ने पहल की सराहना की। अनुरक्षक शिक्षक दीपा कुमारी, विक्रम कुमार व ऋषिकेश कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक्सटेम्पोर में कोमल कुमारी ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Palamu News: जीवों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.