Biharsharif News: स्थानांतरण के बाद भी जमे हैं कर्मी
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: स्थानांतरण के बाद भी जमे हैं कर्मी शेखपुरा, निज सम्वाददाता। जिला स्थापना शाखा से सामूहिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरा होने के बाद भी दो कर्मचारी पूर्ववत जमें है। भूअर्जन कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक मुरली मनोहर का स्थानांतरण निर्वाचन विभाग में तथा उच्च वर्ग लिपिक संजय कुमार का स्थानांतरण निर्वाचन से भूअर्जन कार्यालय में हुआ था। विभागीय अनदेखी के कारण दोनों कर्मी अपनी पुरानी जगह पर ही डटे हैं। जिला स्थापना शाखा से पिछले माह ही कर्मियों का स्थानांतरण आदेश निकला था। इधर , एडीएम लखींद्र पासवान ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.