Biharsharif News: स्टेशन प्रबंधक को दी गयी भावभीनी विदाई
बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: फोटो : राजगीर रेल-राजगीर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को स्टेशन प्रबंधक को विदाई देते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। स्टेशन प्रबंधक चंद्रभूषण सिन्हा का तबादला हो गया है। शुक्रवार को स्टेशन परिसर में समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। वर्तमान स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा बेहतर काम किया। सबों से मित्रवत व्यवहार किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2020 में यहां कार्यभार संभाला था। उसके बाद से विकास के कई काम हुए। कोरोना जैसी महामारी में भी उन्होंने बेहतर काम किया और लोगों को सतर्क किया। श्री सिन्हा ने सभी कर्मियों व रेल थाना के जवानों व अधिकारियों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार को दी गई भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.