Biharsharif News: स्कूल बस व बाइक में टक्कर, महिला समेत दो घायल
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: स्कूल बस व बाइक में टक्कर, महिला समेत दो घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर अन्दौली मोड़ के निकट निजी स्कूल की बस और बाइक में टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक पर सवार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 60 वर्षीय बतासिया देवी और 20 वर्षीय सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर पहुंची चेवाड़ा थाने की पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के दोनों घायलों को शेखपुरा रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल बस काफी तेज गति से आ रही थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : एनएच 31 पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.