बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: स्कूल बस ने मेडिकल कॉलेज के गार्ड को कुचला, गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​शेखपुरा - चांदनी रोड में मनकौल मोड़ के पास स्कूल बस ने बाइक पर सवार पारा मेडिकल कॉलेज के गार्ड को कुचल दिया। दुखद पहलू यह कि हादसे के बाद सड़क पर गार्ड को तड़पता छोड़कर चालक बस लेकर भाग निकला। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गार्ड अरियरी के विमान गांव का सोनू साव है। घायल के पुत्र ने बताया कि उनके पिता ड्यूटी करने के लिए बाइक से कॉलेज जा रहे थे। तभी निजी स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस पहुंची और घायल का बयान दर्ज कराया है। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। (शेखपुरा ...