बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: डीएम, एसपी, सीओ को आवेदन देकर की जांच की मांग बिहारशरीफ प्रखंड के नेपुरा-बेरौटी हाई स्कूल का मामला फोटो : नेपुरा स्कूल-बिहारशरीफ प्रखंड के नेपुरा-बेरौटी स्कूल में शुक्रवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नेपुरा-बेरौटी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि हाई व मीडिल स्कूल की जमीन की जमाबंदी कुछ लोगों के नाम से कर दी गयी है। जिनके नाम से जमाबंदी हुई, उन्होंने स्कूल में चल रहे लैब के निर्माण कार्य को रोक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम, एसपी, सीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है।

प्रदर्शन की जानकारी शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल में प्रदर्शन कर कार्रवाई की गुहार लगायी। हालांकि, दूसरे पक्ष की मानें तो कुछ साल पहले स्कूल का भवन ...