Biharsharif News: स्कूलों में 15 से 20 तक होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के सभी स्कूलों में 15 से 20 सितंबर तक वर्ग एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। वर्ग एक व दो के छात्रों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि, तीन से आठ वर्ग तक के बच्चों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार ई-शिक्षाकोष के माध्यम से स्कूलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 14 से 20 सितंबर तक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। 26 सितंबर को पीटीएम (अभिभावक शिक्षक बैठक) में परीक्षा परिणाम बच्चों को दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 से 20 सितंबर तक होगी 8 वीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा यह भी पढ़ें- परीक्षा में अगली पंक्ति में बैठेंगे कमजोर बच्चे यह भी पढ़ें- प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.