Biharsharif News: स्कूली बच्चों ने बढ़ाये खिलाड़ियों के हौसले
बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: स्कूली बच्चों ने बढ़ाये खिलाड़ियों के हौसले इंडिया-इंडिया के शोर से गूंजा पूरा स्टेडियम बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर का रग्बी स्टेडियम, मंगलवार को दुल्हन की तरह सजा हुआ था। स्कूली बच्चों से पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। बच्चों ने तालियों से जमकर खिलाड़ियों के होसले बढ़ाये। इंडिया-इंडिया के शोर से पूरा खेल परिसर गूंज उठा। मैच में आम दर्शकों का प्रवेश वर्जित था। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को दर्शक के रूप में प्रवेश दिया गया था। मैच शुरू होते ही छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना शुरू किया। जैसे ही भारतीय खिलाड़ी गेंद लेकर आगे बढ़ते, मैदान में शोर गूंज उठता था। यह भी पढ़ें- रग्बी प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों ने बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.