बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- Biharsharif News: सोहसराय और पावापुरी अस्पतालों में आज से शुरू होगी पॉली क्लीनिक सेवा एक ही छत के नीचे मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं फोटो : अस्पताल : सोहसराय शहरी स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रसूता का विवरणी लेतीं स्वास्थ्य कर्मी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले के शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

नई व्यवस्था का लाभ स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहसराय और पावापुरी में पॉली क्लीनिक सेवा की शुरुआत होगी। इस नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों या निजी क्लिनिकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। सिविल सर्जन डॉक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार का उ...