Biharsharif News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल रुद्रांश को मिला सम्मान
बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- Biharsharif News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल रुद्रांश को मिला सम्मान फोटो : रुद्रांश : अस्थावां प्रखंड के कैला गांव का होनहार रुद्रांश को बुधवार को सम्मानित करते कैला पंचायत के सरपंच अमर राज व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के कैला गांव निवासी शशिभूषण कुमार के होनहार पुत्र कुमार रुद्रांश को सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में नामांकन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर कैला पंचायत के सरपंच अमर राज ने बुधवार को सम्मानित कर हौसले बढ़ाये। सरपंच ने छात्र को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रुद्रांश के पिता पेशे से पत्रकार हैं। जबकि, माता गृहिणी हैं। दादा धर्म सिंह समेत अन्य ने छात्र को बधाई देकर जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.