बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: सुविधा : सदर अस्पताल में आंख के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने का डीएम ने दिया आदेश वार्डों व अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने को कहा डीएम पहुंची अस्पताल रोगियों से जाना हाल, दीदी की रसोई समेत परखी अन्य व्यवस्थाएं वार्डों में पहुंच मरीजों से जाना अस्पताल का हाल फोटो : डीएम सदर : सदर अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण करती डीएम उदита सिंह, साथ में सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता।

नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती सदर अस्पताल में कई महीनों से नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए रेडियोलॉजिस्ट की कमी को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह को अविलंब इन दोनों डॉक्टरों की तैनाती ...