Biharsharif News: सुविधा : आनंद पथ जुड़ा रांची रोड से, जल्द दौड़ेंगे वाहन
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: सुविधा : आनंद पथ जुड़ा रांची रोड से, जल्द दौड़ेंगे वाहन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भरावपर मछली मंडी से ब्लॉक चौक होते हुए रांची रोड तक जाने वाला आनंद पथ भत्तु सेठ के पास मुख्य सड़क से मंगलवार को जुड़ गया। वहां पर बने पुलिया की सुरक्षा दीवार को हटाकर सड़क के बराबर कर दिया गया है। हालांकि, बीच में दो तीन जगहों पर अब भी सड़क का दूसरा लेन का काम चल रहा है। लेकिन, इसके जुड़ने से जल्द ही आनंद पथ पर सभी तरह के वाहन सरपट दौड़ेंगे। इससे जहां रांची रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं अस्पताल, प्रखंड या बड़ी पहाड़ी जाने वाले वाहन इस मार्ग से आसानी से निकल सकेंगे। इससे जाम भी नहीं लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.