Biharsharif News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक फोटो : थरथरी स्कूल : थरथरी विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देते शिक्षक। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कचहरिया, झूलनबिगहा, नरारी, भतहर, थरथरी, अस्ता, गंगा बिगहा, महानंदचक समेत कई अन्य सरकारी विद्यालयों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत व आसपास की स्वच्छता की जानकारी दी गयी। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करायी गयी। नोडल शिक्षक सुमन कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का आधार है। नोडल शिक्षक उमाकांत कुमार ने बच्चों को नियमित स्नान, साफ कपड़े पहनने, भोजन से पहले व शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने और नाखून साफ रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.