बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षित होना अनिवार्य कार्यशाला में जिले के चिकित्सकों ने किया मंथन, दिये सुझाव कहा, फास्ट फूड, गुटखा व नशे की वजह बढ़ रही बांझपन की समस्या फोटो 25 शेखपुरा 03 - शेखपुरा में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में दिल्ली से आई डाक्टरों की टीम को सम्मानित करते पूर्व सीएस डॉ. एमपी सिंह व अन्य चिकित्सक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के स्टेशन रोड स्थित आईआईएमएस हॉल में कार्यशाला हुई। कार्यशाला में दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने जिले के डॉक्टरों के साथ मंथन किया और सुरक्षित मातृत्व को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। दिल्ली से आईं डॉ. कीर्ति जायसवा...