Biharsharif News: सुभाष पार्क में पहले की तरह 8 बजे तक रहेगा निशुल्क प्रवेश
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सुभाष पार्क में अब लोग पहले की तरह सुबह आठ बजे तक सैर सपाटे के साथ योग व अभ्यास कर सकेंगे। जिला वन पदाधिकारी राजकुमार एम ने लोगों की असुविधा व मांग को देखते हुए यह निर्णय दिया है। हाल ही में जारी नए आदेश को लेकर लोग इसकी मांग कर रहे थे। गुरुवार को विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार के आदेश पर गुरुवार को कुछ लोगों व शहरवासियों ने उनसे मुलाकात कर इसका अनुरोध किया था। इसके साथ ही लोगों ने बिहारशरीफ के विभिन्न पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग पर कारगिल चौक से देवीसराय तक प्रस्तावित पार्क के विकास कार्यों को गति देने की भी अपील की। ताकि, शहर सुंदर व पेड़ पौधों की हरियाली से हरी-भरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.