Biharsharif News: सुई लगाते ही 5 मिनट में हो गयी अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- क्लीनिक में मौत और चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर Biharsharif News: बिहार थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में हुई घटना परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ करायी एफआईआर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला के एक निजी क्लीनिक में सुई लगाने के पांच मिनट के भीतर ही अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक, सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला निवासी आभूषण व्यवसायी संतोष कुमार सिन्हा थे। उनके पुत्र सौरभ कुमार ने बिहार थाना में चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर करायी है। उन्होंने इलाज में लापरवाही व गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। घटना 28 सितंबर की है। सौरभ ने बताया कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ थे। 15 दिन पहले ही वैष्णो देवी से लौटे थे। उनका हर्निया का ऑपरेशन कराना था। सभी तरह की जांच के बाद चिकित्सक ने 28 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.