Biharsharif News: सिविल सर्जन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, गंदगी देख बिफरे
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। परिसर और वार्डों में गंदगी मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को समय पर नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई। इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.