बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के भुई मोड़ के पास दुकान में सेंध मारकर चोरों ने 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। भवन निर्माण सामाग्री बेचने वाले दुकानदार दिनेश कुमार व सर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली। चोरों ने दीवार में सेंध मार दिया था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...