Biharsharif News: सिलाव में बंद मकान व दुकान का ताला तोड़कर चोरी
बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: 8 हजार नकद, फल और पीतल-कांसे के बर्तन ले उड़े चोर नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव बाजार में रविवार की रात चोरों ने विनोद चौधरी के मकान को निशाना बनाया। इस मकान में किराए पर रहकर फुटपाथ पर फल बेचने वाले संजीव की दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले से आठ हजार रुपए नकद और सावन की पहली सोमवारी की बिक्री के लिए लाए गए फल चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने मकान मालिक के बंद कमरे से कीमती पीतल व कांसे के बर्तन भी पार कर दिए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की शिथिलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बाजार में करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर लगातार छोटी दुकानों को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र में नशे का चलन बढ़ने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.