Biharsharif News: सिलाव में घर से 4 लाख रुपये की संपत्ति चोरी
बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव बाजार के वार्ड संख्या पांच में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि चोरों ने 22 हजार रुपये नकद, ढाई भर सोने के जेवर व कांसा व पीतल के बर्तन चुरा लिये। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.