बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। शनिवार की देर शाम सिलाव बाईपास के पास बाइक और अज्ञात चारपहिया वाहन की सीधी टक्कर में राजगीर निवासी व सिलाव मस्जिद मार्ग स्थित होम्योपैथिक क्लिनिक संचालक डॉ. विनोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे क्लिनिक से राजगीर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उन्हें सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया। हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बाइक जब्त कर ली है। फरार वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...