बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के सिरनावां और अरौत पैक्स चुनाव के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। दोनों पैक्सों में विभिन्न पदों के लिए कुल 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिरनावां पैक्स अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार और ऋषिदेव यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि, अरौत पैक्स अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार और पंकज कुमार आमने-सामने होंगे। प्रबंधकारिणी समिति की कई श्रेणियों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने की स्थिति बन गई है। जबकि, शेष सीटों पर मुकाबला होगा। चुनाव को लेकर दोनों पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रेड़ी पैक्स चुनाव में आमने-सामने की टक्कर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...