बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: सितंबर से हजामत व बाल कटिंग का बढ़ेगा रेट, नाई संघ ने लिया निर्णय हजामत, बाल कटिंग 70 तो 50 रुपये शेविंग करने की दर हुई निर्धारित फोटो : नाई संघ : बिहारशरीफ में बुधवार को बाल कटिंग की नई दर की सूची दिखाते नाई संघ के लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

नई दरों की जानकारी जिले के सैलूनों में सितंबर से हजामत, बाल कटिंग व शेविंग के लिए लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक राशि देनी होगी। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन ने बुधवार को सोहसराय में बैठक कर नई दर निर्धारित की। हजामत, बाल कटिंग 70, तो 50 रुपये शेविंग कराने की नई दर निर्धारित की है। इसके अलावा फोम शेविंग का शुल्क 90 रुपये, हेड व फेस मसाज 250 रुपये, फेशियल 600 रुपये से 750 रुपये लिए जाएंगे।

बैठक में हुई चर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा ...