बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जा फोटो : सरमेरा भवन : सरमेरा सामुदायिक भवन परिसर में बंधे मवेशी। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में विधायक, सांसद, विधान पार्षद एवं अन्य सरकारी योजनाओं से बने सामुदायिक भवनों का सार्वजनिक उपयोग नहीं हो रहा है। वहां पर दबंग व गांव के प्रभावशाली लोगों का अवैध कब्जा है। इससे गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरमेरा दुर्गा स्थान के पास तालाब से पूरब में बने सामुदायिक भवन में मवेशी बांधा जा रहा है। जदयू नेता विजय कुमार व अन्य ने इसे अतिक्रमणमुक्त करवा कर इसका उपयोग करवाने की मांग की है। बीडीओ रौशन भूषण ने बताया कि ऐसे भवनों को जल्द ही अतिक्रमणमुक्त करवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...