Biharsharif News: सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि 09 शेखपुरा 03 - मृतक संजय यादव (फाइल फोटो) शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के इंदाय मोहल्ला निवासी संजय यादव का बीमारी के कारण पटना इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे पिछले कई साल से दिल की बीमारी से ग्रसित थे। गुरुवार को शव पैतृक घर लाया गया तो श्रृद्धाजंलि देने वालों का तांता लग गया। पूर्व विधायक विजय सम्राट, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, प्रो राजेंद्र यादव सहित कई दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.