बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: सामस विष्णुधाम महोत्सव 20 को, रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश विष्णुधाम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी नई पहचान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं के रहेंगे पुख्ता इंतजाम शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के प्रतीक बरबीघा प्रखंड के सामस गांव स्थित विष्णुधाम मंदिर परिसर में 20 नवंबर को 'विष्णुधाम महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को आकर्षक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने बताया कि विष्णुधाम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य इस धरोहर को व्यापक पहचान दिलाना और ज...