बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में जदयू के नये प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन सांसद कौशलेन्द्र कुमार व जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने फीता काटकर किया। सांसद ने नारियल फोड़कर नये कार्यालय में प्रवेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने की। मौके पर निशान्त कुमार, शैलेन्द्र कुमार, निवास चन्द्र, आनंद मोहन, विनोद कुमार, मनोज कुमार, जहेन्द्र यादव आदि मौजूद थे। (थरथरी से रौशन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...