बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: बिन्द के लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में लगा शिविर फोटो : बिन्द शिविर-बिन्द के लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का जायजा लेते डीपीआरओ साकेत कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए 15 लोगों ने आवेदन दिया। शिकायत करने के लिए सभी विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे। डीपीआरओ साकेत कुमार ने सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को 30 दिनों के अंदर समस्याओं को सुलझाने का निर्देश दिये। बीडीओ जफरूद्दीन ने कहा कि लोदीपुर पंचायत में शिविर के पहले कुल 87 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया था। इनका निपटारा कर दिया गया है। शिविर में कुल 15 लोगों ने आवेदन किया है। इनकी समस्याओं का निपटारा 30 दिनों के अंदर कर ...