बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी मठ गांव में गुरुवार की रात विषैले सर्प ने एक युवक को डंस लिया। ग्रामीणों की मानें तो युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की बजाय, परिजन झाड़-फूंक में लगे रहे। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। तब तक श्लोम मांझी के 19 वर्षीय पुत्र हरिनंदन मांझी की मौत हो चुकी थी। इधर, ग्रामीणों ने डंसने वाले सांप को मार दिया और पॉलीथीन में लेकर अस्पताल पहुंच गये। भाई दीपक ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी एक माह की बेटी भी है। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए मठ में चला गया था। रात को दर्द होने पर उठ गया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इलाज के लिए परिजन उसे ओझा-गुणी के पास ले गये। तीन घंटे में उसकी तबियत अधिक बिगड़ गयी। उसे ...