Biharsharif News: सर्पदंश से ठेला चालक की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: सर्पदंश से ठेला चालक की मौत बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के सामाचक मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय धुरी यादव की बुधवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धुरी यादव शाम को पास के गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान खेत से गुजरने के क्रम में उन्हें सांप ने काट लिया। घर पहुंचने के बाद भी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को इशारे से सांप काटने की बात बताई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शेखपुरा के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बरबीघा मुख्य बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में ठेला चालक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। (बरबीघा से राकेश कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.