बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: महिलाओं को इलाज के लिए जाना पड़ रहा बिहारशरीफ व पटना फोटो : सरमेरा अस्पताल : सरमेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। सरमेरा, निज संवाददता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उत्क्रमित हो चुका है। नए तीन तल्ला भवन में एक साल से अधिक समय से सीएचसी चल रहा है। यहां रोजाना दर्जनों महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। लेकिन, महिला चिकित्सक नहीं होने से एएनएम या अन्य एमबीबीएस चिकित्सक ही उनका इलाज कर दवाएं देते हैं। इस कारण कई बार गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता है। गंभीर बीमारियों वाली महिलाओं को इलाज के पटना या बिहारशरीफ जाना पड़ता है। जदयू नेता सह प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से अविलंब महि...