बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के 14 में से 6 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनहीन हैं। कोतरा, मीरनगर, पुरानी इसुआ, सदहा, पोझ व परनावां में यह अस्पताल निजी या सामुदायिक भवनों में चल रहा है। मलावां अस्पताल का भी भवन जर्जर हाल में है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल भवन बनवाने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...