Biharsharif News: सरमेरा में साइकिल से गिरकर छात्र की मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: कोचिंग जाने के दौरान सड़क पर गिर गया किशोर सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एरुआपर गांव के पास गुरुवार की सुबह कोचिंग में पढ़ने जा रहा छात्र साइकिल से सड़क पर गिर गया। हादसे में किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चेरो गांव निवासी इंद्रमणि तिवारी के 15 वर्षीय पुत्र रुद्रमणि तिवारी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह रोज कोचिंग में पढ़ने के लिए सरमेरा बाजार जाता था। गुरुवार की सुबह भी साइकिल से सरमेरा जा रहा था। इसी दौरान एरुआपर गांव के पास साइकिल से गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.