Biharsharif News: सरमेरा में पानी में डूबने से युवक की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव के पास पानी में डूबकर युवक की मौत हो गयी। मृतक गांव के ही श्रवण यादव का 19 वर्षीय पुत्र अनीश यादव था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को भैंस चराने के लिए उन्हें खंधा में लेकर गया था। देर शाम तक युवक वापस नहीं लौटा। मवेशी घर लौट गये। काफी खोजने के बाद भी रात को युवक का पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पानी में छहला रहे उसके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसका शव बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.