Biharsharif News: सरमेरा में कृषि सलाहकार के 3 पद रिक्त
बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की आठ व एक नगर पंचायत हैं। यहां नौ कृषि सलाहकार के पद सृजित हैं। लेकिन, यहां सिर्फ छह की ही तैनाती है। तीन पद रिक्त रहने से उन पंचायतों में किसानों को परेशानी हो रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका भारती ने सोमवार को बताया कि जहां सलाहकार नहीं हैं, उन पंचायतों को पास वाले कृषि सलाहकार से टैग किया गया है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से इन रिक्त पदों पर अविलंब तैनाती करने की अपील की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.