Biharsharif News: सरमेरा बाजार में एक भी शौचालय नहीं
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। प्रखंड मुख्यालय होने के कारण रोजाना यहां हजारों लोग कार्यालय व बाजार के काम से आते हैं। इस कारण ग्रामीणों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं व छात्राओं को अक्सर शर्मसार होना पड़ रहा है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने मंगलवार को बताया कि शौचालय बनाने के लिए स्थल चयन हो चुका है। राशि उपलब्ध होते ही निर्माण काम शुरू हो जाएगा। नगर प्रशासन शहरवासियोंं को बेहतर सुविधाएं व सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.