बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: सरमेरा प्रखंड कार्यालय का रास्ता खराब, फंस रहे वाहन फोटो : सरमेरा ट्रक : सरमेरा प्रखंड कार्यालय रास्ता में फंसा वाहन। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर में कोऑपरेटिव बैंक, कृषि, मनरेगा समेत कई कार्यालय हैं। वहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। इसी मार्ग से वाहन भी जाते हैं। लेकिन, प्रखंड कार्यालय का रास्ता बहुत ही खराब है। इसमें अक्सर चौपहिया वाहन व बाइक फंसते रहते हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर यह पैदल चलने लायक नहीं रहता है। प्रखंड वासियों ने इसे बनवाने की मांग की है। वहीं बीडीओ रौशन भूषण ने बताया कि इसके लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...