बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में जल्द ही अपना सरकार भवन होगा। छह बनकर तैयार हो चुका है। दो में तेजी से निर्माण काम चल रहा है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि आठवीं पंचायत इसुआ में निर्माण काम शुरू हो चुका है। इसके बनने से ग्रामीणों को जाति, निवास, बिजली बिल जैसे कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं रहेगी। वे यहां आकर आसानी से अपना काम करवा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...