Biharsharif News: सरमेरा कब्रिस्तान का हाल बेहाल
बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: सरमेरा कब्रिस्तान का हाल बेहाल सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान का हाल बेहाल है। घेराबंदी कई जगह ध्वस्त है। इस कारण वहां आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। वहां कचरा फेंका जा रहा है। गड्ढों को भरने के लिए वहां मनरेगा से कुछ साल पहले काम करवाया गया था। लेकिन, उसकी महज खानापूर्ति की गयी। इस कारण आज भी वहां कई गड्ढों में जलजमाव है। इससे जनाजा को दफनाने में परेशानी होती है। पूर्व प्रमुख कासिम मियां, मो. मिराज उद्दीन, मो. नसीम, मो. रियाज, मो. हासिम, मो. जमाल व अन्य ने डीएम उदिता सिंह से चहारदीवारी की मरम्मत व परिसर की सफाई करवाने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.