बिहारशरीफ, नवम्बर 28 -- Biharsharif News: राजगीर महोत्सव : सम्राट जरासंध की धरती पर गूंजी पहलवानों की हुंकार दंगल प्रतियोगिता शुरू, कई राज्यों के पहलवान दिखा रहे दम सांसद व एमएलसी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार से दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहलवानों के दमखम, ताकत और कुश्ती के दांव-पेच देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह दिखा। बिहार समेत कई राज्यों के महिला-पुरुष पहलवान इसमें अपना दम दिखा रहे हैं। सम्राट जरासंध की भूमि पहलवानों के हुंकार से गूंज रही है। सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव व पूर्व विधान पार्षद राजू यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: खजुराहो महोत्सव की तर्ज पर 40 साल पहले शुरू कराया था राजगीर महोत्सव सांसद ने कह...