बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। समाजसेवी 72 वर्षीया सिरहंता देवी का रविवार को असामयिक निधन हो गया। इससे सरमेरा बाजार में शोक कीलहर दौड़ गयी। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। बाजार में शोक सभा कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, डबलू बाबू, शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ नुनु बाबू, टुनटुन सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंह, लखन सिंह, चंदन सिंह, टेंगर सिंह, रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, बंटी सिंह, जयराम सिंह व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...