बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर स्थित रूद्रेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को समाजसेवी लूइसा यादव की चौथी पुण्यतिथि मनी। उनके पति सेवानिवृत ब्रिगेडियर मुनेश्वर प्रभा यादव उर्फ एमपी यादव ने कहा कि वे हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उन्होंने शिव मंदिर के निर्माण में भी काफी सहयोग किया था। मौके पर मनीषा नंदी, कमांडर राजा नंदी, प्रीति रतूड़ी, विंग कमांडर गौरव रतूड़ी, प्रत्युष, वेदांत, आयुष, राजेंद्र प्रसाद, बच्ची देवी, चंचला, जीतेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभाकर पांडेय व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...