बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। दैनिक समाचार पत्र में राजगीर मलमास मेला के समापन के बाद जहां-तहां कचरे का अंबार रहने की खबर छपी तो डीएम उदिता सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को मेला क्षेत्र की संपूर्ण सफाई कराने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर कई स्थानों से कचरा का उठाव कर साफ-सफाई करा दी गयी है। कई स्थानों पर चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव तथा फॉगिंग का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...