बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: सब्जी विक्रेता के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाये 98 हजार करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव का मामला, साइबर थाने में शिकायत व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने किया मोबाइल हैक शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए लगातार नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी पीएम आवास योजना तो कभी परिवहन विभाग के चालान के नाम पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किए जा रहे हैं।

घटना का विवरण ताजा मामला जिले के करंडे थाना क्षेत्र स्थित लहना गांव का है, जहां साइबर ठगों ने एक सब्जी विक्रेता के बैंक खाते से 98,670 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता रूबी कुमारी (पति- सत्यनारायण केवट) ने साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति चेवाड़ा चौक पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-...