बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: सिलाव में 4 दिनों से हड़ताल पर हैं नगर पंचायत के सफाईकर्मी कर्मियों ने कहा-6 महीने से नहीं मिला वेतन, ईओ बोले-आवंटन की कमी ​नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव नगर पंचायत के सफाईकर्मी चार दिनों से हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया है। कर्मियों का कहना है कि उन्हें छह महीने से वेतन नहीं मिला है। परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है।

वेतन भुगतान की स्थिति कार्यपालक पदाधिकारी दीपक ने कहा कि आवंटन नहीं होने से वेतन नहीं मिला है। मुख्य पार्षद जयलक्ष्मी ने शीघ्र ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है। चार दिनों से शहर की सफाई बंद है। कचरा का उठाव भी नहीं हो रहा है। इस वजह से सभी चौक-चौराहों पर गंदगी का ढेर जमा हो गया है। लोगों को इसी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय...