बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: सदर प्रखंड के पास बदलेगा चौराहे का नाम और लुक अब सेवा ज्योत गोलंबर चौक के नाम से होगी पहचान, नगर निगम ने शुरू कराया गोलंबर का निर्माण** फोटो: गोलंबर: सदर प्रखंड कार्यालय के पास बनाया जा रहा सेवा ज्योत गोलंबर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय के पास का व्यस्त चौराहा अब नए नाम और नए लुक में नजर आएगा। नगर निगम ने इसका नामकरण सेवा ज्योत गोलंबर चौक कर दिया है।

गोलंबर का निर्माण चौक के बीच गोलंबर बनाया जा रहा है, जिसके अंदर ज्योत स्टैंड भी होगा। विभागीय आदेश के तहत शहर में सेवा ज्योत केंद्र के लिए चौराहे का चयन किया गया है। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि कई विभागों के समन्वय से इस स्थल का चयन किया गया है। सदर प्रखंड कार्यालय के पास का यह मार्ग दिनभर वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता ...